तीन दिन में लैला ने लूटे 30 करोड़...
शुक्रवार को बड़े पर्दे पर एकता कपूर निर्मित फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। सबको लगता था कि फिल्म औसत बिजनेस करेगी लेकिन इससे उलट फिल्म ताबड़तोड़ बिजनेस कर रही है।
आपको जानकर हैरत होगी कि फिल्म ने मात्र दो दिन में ही 30 करोड़ रूपये कमा लिये हैं। इसके साथ ही रिलीज हुई फिल्म बाम्बे टॉकीज ने भी अच्छी शुरूआत तो की है लेकिन वो शूटआउट के आगे नंबर दो पर ही रही है।
फिल्म देखने के बाद लोग सिनेमा हॉल से लैला तेरी लूट लेगी... गाते हुए निकले जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सन्नी लियोन का हॉट आयटम नंबर इस फिल्म की सफलता का मुख्य अंग है। फिल्म का ताबड़तोड़ बिजनेस जारी है।
फिल्म में जॉनअब्राहम और अनिल कपूर का काम लोगों को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कंगना ने एक बार फिर से अपनी ओर सबको ध्यान खींचा है। मालूम हो कि शुक्रवार को जयपुर, अहमादाबाद, पुणे, इंदौर , दिल्ली और यूपी के घरेलू सिनेमाघरों में फिल्म ने सत्तर प्रतिशत से ज्यादा लोगों को अपनी ओर खींचा है। अगर यह रफ्तार रही तो इस हफ्ते तक फिल्म पचास करोड़ का बिजनेस आराम से कर लेगी।


Click it and Unblock the Notifications












