दबंग2 में पेट से डांस करेंगी करीना

बॉलीवुड की जीरो साइज हसीना करीना कपूर अगले महीने रिलीज होने वाली फिल्म दबंग2 में फेविकोल डांस करते हुए नजर आयेंगी। शादी के बाद पहली बार आयटम नंबर शूट करने वाली करीना कपूर ने जमकर फेविकोल सांग की तारीफ की। करीना ने कहा कि बड़ा ही मस्त सांग है दबंग 2 का आयटम नंबर। फराह ने इसे बड़ी ही खूबसूरती से फिल्माया है। मैंने इसमें पेट के जरिये डांस किया है जिसे देखने के बाद हर दर्शक खुशी से झूम उठेगा।

आपको बता दें कि दंबर 2 में सलमान और सोनाक्षी की जोड़ी है। फिल्म दंबग की सीक्वेल है। फिल्म के निर्माता अरबाज खान हैं। फिल्म में मलाइका अरोड़ा का आयटम नंबर भी है। फिल्म में एक बार फिर से आपको चुलबुल पांडे का चुलबुल अंदाज दिखायी पड़ेगा। फिल्म में वो एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

ऐसा पूरे 23 साल बाद हो रहा है जब सलमान की फिल्म क्रिसमस पर आ रही है। साल1989 में सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया पर्दे पर आयी थी जो कि सिल्वर जुबली फिल्म थी।

दबंग की सफलता ने ही अरबाज खान को इसका पार्ट 2 बनाने को मजबूर किया। इस फिल्म के जरिये ही सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा और रातों-रात स्टार बन गयीं। एक बार फिर से वो पर्दे पर चुलबुल पांडे की बीवी के रूप में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X