Must Watch: दंबग 2 के सेट की खास तस्वीरें
सलमान खान एक बार फिर से दबंग 2 से लोगों के बीच में आने वाले हैं। 21 दिसंबर को उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म दबंग 2 पर्दे पर पहुंचेगी। उनके भाई अरबाज खान इस फिल्म के निर्माता है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ और कानपुर के कुछ इलाकों में की गयी है। फिल्म से एक बार फिर से चुलबुल पांडे दर्शकों के बीच पहुंच रहा है।
कुछ लोगों का कहना है कि दबंग 2 में आपको पहले से भी ज्यादा हैंडसम सलमान दिखेंगे और उनके गजब के स्टंट तो इस बार लोगों की जान ही लूट लेंगे। मालूम हो कि साल 2010 ईद पर रिलीज हुई फिल्म दबंग ने ऐसा इतिहास रचा जिसे लिख पाना हर किसी के बस में नहीं होता है। दबंग की सफलता ने ही अरबाज खान को इसका पार्ट 2 बनाने को मजबूर किया। इस फिल्म के जरिये ही सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखा और रातों-रात स्टार बन गयीं। एक बार फिर से वो पर्दे पर चुलबुल पांडे की बीवी के रूप में नजर आने वाली हैं।
आईये आपको दिखाते हैं दंबग 2 के सेट की खास तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications