अभिनेत्री जिया खान की मौत की गम में बच्चे ने की खुदकुशी
जयपुर। बॉलीवुड की खूबसूरत और जवां दिल अभिनेत्री 25 वर्षीय जिया खान की खुदकुशी ने पूरे बॉलीवुड को झंकझोर कर रख दिया है। पूरा बॉलीवुड इस बात से हैरान है कि जिया खान ने ये कदम क्यों उठाया। इसी बीच एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक 12 साल के लड़के ने जिया खान की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने जिया के गम में खुदकुशी कर ली।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पूछताछ के दौरान लड़के के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह जिया खान की मौत की खबर से सदमे में था। पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर जिले के गूरुनानक बस्ती में रहने वाले 5वीं कक्षा के छात्र बाबू ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार वालों पुलिस को बताया कि जिया खान की मौत की खबर के बाद बाबू लगातार टीवी पर खबरें देख रहा था।
उन लोगों ने बताया कि इस खबर से वो काफी दुखी और परेशान था। जिस वक्त घर पर कोई नहीं था उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बाबू का शव परिवार को सौंप दिया गया है। मालूम हो कि बीते सोमवार की रात जिया खान ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। जिया की मां ने बताया कि वो कुछ दिनों से डिप्रेशन में थीं। पुलिस का मानना है कि लंबे समय तक का अवसाद, बॉलीवुड से खत्म होता करियर और निजि जिंदगी उथल-पुथल के चलते जिया खान ने खुदकुशी कर ली।

Click it and Unblock the Notifications












