आल इज़ HELL: आमिर के लिए बुक हुए पाकिस्तान टिकट...खा Pk जाना!
[बॉलीवुड समाचार] आमिर खान के असहनशीलता बयान पर अब लोगों ने हद ही कर दी है। पहले उनका दाह संस्कार किया गया, फिर शिवसेना ने उन्हें थप्पड़ मारने वाले को 1 लाख का ईनाम देने की घोषणा की। लेकिन अब अगर अफवाहों की मानें तो शिव सेना ने किरण राव और आमिर खान के पाकिस्तान के टिकट भी करा दिए हैं।
वहीं अमूल ब्रांड जो अपने कार्टून के लिए काफी फेमस है, आमिर खान पर एक नया कार्टून बनाकर चर्चा में आ गया है और उनका पुराना पीके कार्टून ट्विटर पर वायरल हो रहा है। आमिर खान और उनके अहिष्णुता या असहनशीलता के बयान ने वाकई इस देश को वाकई असहनशील बना दिया है।
अब तक लोग आमिर खान पर रिएक्ट कर रहे थे लेकिन अब लोग हिंसा पर उतर आए हैं और शायद आमिर खान के लिए ये बहुत बड़ी जीत है! आमिर आजकल लुधियाना में फिल्म दंगल की शूटिंग कर रहे हैं। वह एमबीडी रैडिसन ब्लू होटल में ठहरे हैं।
शिवसेना देश में कथित तौर पर बढ़ रही असहिष्णुता के मुद्दे पर उनके बयान का विरोध कर रही है। लेकिन तस्वीरों को देखकर आप ही बताइए कि ये कितना सही है -


Click it and Unblock the Notifications












