शिल्पा शेट्टी की कार को मारी टक्कर तो बाउंसरों ने की मारपीट
खबर है कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को जालंधर-अमृतसर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त उस समय हो गई जिस समय शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के साथ एक गोल्ड स्टोर का उद्धघाटन करने के लिए अमृतसर से जालंधर जा रही थीं।
हालांकि कहा जा रहा है कि इस टक्कर में शिल्पा और उनके पति को कोई चोट नहीं आयी लेकिन उनकी कार का फालूदा बन गया, जिसके बाद उनके गुस्साये बाउंसरों ने कार की टक्कर मारने वालों को बुरी तरह से पीट डाला।
शिल्पा शेट्टी की कार हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त
कहा जा रहा है कि जालंधर-अमृतसर हाइवे पर ढिलवा टोल प्लाजा के पास मिस्टर एंड मिसेज कुंद्रा की कार को टक्कर मारी गयी। जिसके बाद बाउंसरों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने टक्कर मारने वाले की जमकर पिटाई कर दी। हालांकि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया है लेकिन मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हालांकि शिल्पा शेट्टी जालंधर पहुंचते ही रूआंसे अंदाज में बोला कि होते हुए कहा कि पहले नवरात्र पर मरना तय था, पर माता रानी ने उन्हें और राजकुंद्रा को बचा लिया। यहां लोग इतनी लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं कि किसी की भा जान जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












