ज्योतिष की भविष्यवाणी: शिल्पा के पति कुंद्रा जायेंगे जेल
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी अपने लटके-झटको से जनता का मनोरंजन करते-करते आईपीएल खेल के मनोरंजन का लुप्त उठाने लगी थी तभी व्यवसायी राज कुन्द्रा के दिल की धड़कन बनी और अपना घर बसा लिया। शिल्पा अपने 38वें वर्ष में प्रवेश करें उससे पहले स्पॉट फिक्सिंग रूपी संकट के बादल उनके परिवार के उपर मॅडराने लगे। एक तरफ खुशी मनाने का मौका तो दूसरी ओर इस बात का डर कहीं ये खुशियां काफूर न हो जायें।
आइये इस मौके पर शिल्पा की कुण्डली पर एक नजर डालते हुये यह जानने की कोशिश करते है कि स्पॉट फिक्सिंग रूपी संकट के बादल बरसेंगे या बिना बरसें ही निकल जायेंगे ?
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून सन् 1975 में दोपहर 12 बजें मंगलोर में हुआ था। सिंह लग्न एक स्थिर राशि है, जो इस बात की ओर इशारा कर रही है कि शिल्पा के निर्णय दूरदर्शी व स्थिर रहते है। वर्तमान में शिल्पा की पत्री में गुरू की महादश में गुरू की ही अन्तरदशा चल रही है। गुरू पंचमेश एंव अष्टमेश होकर अष्टम भाव पर कब्जा जमाये हुये है। पंचम भाव मस्तिष्क तथा अष्टम भाव संकटों का सूचक माना जाता है।
गुरू न्याय दिलाने वाला एंव पति का कारक माना जाता है। सप्तमेश शनि लाभ भाव में स्थित है जिसकी तृतीय, सप्तम व दशम दृष्टि क्रमशः प्रथम भाव, पंचम भाव एंव अष्टम भाव पर पड़ रही है। शनि की दृष्टि जिस भाव पर पड़ती है, उससे सम्बन्धित समस्यायें आती है। षष्ठम भाव एंव द्वितीय भाव ये पति के अष्टम व द्वादश भाव माने गये है। अष्टम भाव विपत्तियों का कारक है तथा द्वादश भाव जेल का संकेतक भाव है। 12 जून से बुध की प्रत्यन्तर दशा प्रारम्भ हो रही है, जो अक्टूबर तक चलेगी। बुध द्वितीयेश होकर दशम भाव में स्थित है। यह समय शुभ नहीं कहा जा सकता।
इन सभी कारणों के आधार पर परिणाम सामने आते है।
प्रथम- इस दौरान स्पॉट फिक्सिंग वाले आरोप लगने के कारण शिल्पा काफी झंझावतों में उलझी रहेगी जिसके कारण तनाव मन पर हावी रहेगा किन्तु अन्त में शिल्पा को इस संकट से उबर जाने की सम्भावना दिख रही है।
द्वितीय- शिल्पा के पति राज कुन्द्रा स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में दोषी पाये जायेंगे है और उन्हे कुछ समय के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications












