न्यूड वीडियो के कारण कामसूत्र 3डी से बाहर शर्लिन चोपड़ा

बात-बात पर कपड़े उतारकर न्यूड होने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा के लिए एक दुखद खबर है। ऐसा सुनने में आ रहा है कि शर्लिन चोपड़ा को, मोस्ट अवेटड फिल्म कामासूत्र 3 डी से, डायरेक्टर रूपेश पॉल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है क्योंकि शर्लिन ने फिल्म का न्यूड फोटोशूट वीडियो को बिना उनसे पूछे यूट्यूब पर डाल दिया था।

इसलिए कहा जा रहा है कि अब शर्लिन चोपड़ा कामासूत्र 3 डी की अभिनेत्री नहीं होंगी और अब उनकी जगह फिल्म की हिरोईन हॉलीवुड अभिनेत्रियां इवा लोंगोरिया या मिला कुनीस में से कोई एक होगा।

इस खबर के बाद नाराज शर्लिन ने ट्विटर पर लिखा है कि ' वाह क्या बात हैं पॉल साहब, कामासूत्र फोटोशूट के लिए शर्लिन चोपड़ा और फिल्म के लिए इवा लोंगोरिया या मिला। खैर अगर कामासूत्र 3 डी मेरी किस्मत में है तो उसे खुद भगवान भी मुझसे नहीं छीन सकते हैं लेकिन फिर भी मैं पॉल, मिला और इवा सबको फिल्म के लिए बेस्ट विशेज देती हूं, बना लीजिये मेरे बिना फिल्म।'

आपको बता दें कि दस दिन पहले देसी और विदेशी दर्शकों के लिए अलग-अलग बन रही कामासूत्र 3 डी की अब तक की हिरोईन शर्लिन चोपड़ा ने अपनी फिल्म का अनसेंसर्ड वीडियो इंटरनेट पर डाउनलोड किया था जिसे देखने के लिए होड़ मच गयी है। शर्लिन का यह अश्लील वीडियो मात्र 24 घंटो में तीस लाख लोगों ने देखा था।

इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा काफी कामुक और मादक अंदाज में थीं। जो सींस उन्होंने वीडियो में डाले थे उनमें वो अपने शरीर के ऊपरी हिस्सों में बिना कपड़ो की थीं। जिसके कारण कुछ लोगों ने शर्लिन को बॉलीवुड की जीनत करार दे दिया है।

कुछ लोगों ने तो ट्विटर अकाउंट में लिख भी दिया था कि बॉलीवुड की दूसरी जीनत अमान हैं शर्लिन चोपड़ा। खैर अब लगता है कि शर्लिंन के सारे सपने चूर-चूर हो गये हैं। उनकी एक नादानी से उनके हाथ से उनकी फिल्म चली जायेगी इस बात की कल्पना भी उन्होंने सपने में नहीं की होगी वरना वो कभी ऐसा नहीं करतीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X