कामसूत्र से पहले 'सदियों की प्यास' बुझा चुकी हैं शर्लिन!
ये पढ़कर आप भी शॉक्ड हो गये होंगे कि शर्लिन ने कब सदियों की प्यास बुझा दी वो भी बिना सुर्खियों में आए। तो आपको बता दें कि आजकल कामसूत्र 3डी में अपने न्यूड एक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुईं शर्लिन चोपड़ा ने कुछ साल पहले एक एडल्ट फिल्म की थी रेड स्वास्तिक जिसमें एक गाना था सदियों की प्यास इस गाने में भी शर्लिन ने ऐसे ऐसे सीन्स शूट किये थे कि उन्हें देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा और यही कहेगा कि शर्लिन चोपड़ा के लिए कामसूत्र 3डी जैसी फिल्म करना कोई बड़ी बात नहीं है।
हमारे बॉलीवुड में हमेशा से ही एक्ट्रेसेस अपने बोल्ड एक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन शर्लिन के लिए बोल्डनेस का मतलब है सारे कपड़े उतार देना। एक मशहूर मॉडल रह चुकी शर्लिन चोपड़ा मशहूर टीवी शो बिग बॉस में भी आ चुकी हैं भला हो सेंसर बोर्ड वालों का कि उनके रहते शर्लिन चोपड़ा शो के अंदर किसी भी तरह की अश्लीलता नहीं दिखा सकीं नहीं तो शो को भी बैन कर दिया जाता। पिछले साल इंटनेशनल मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट कराके भी शर्लिन चर्चा में रही थीं।
अब शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं और वात्सयायन द्वारा लिखी गयी भारतीय सेक्स मैनुअल किताब पर आधारित फिल्म कामसूत्र 3डी को लेकर। यूं तो ये भारतीय संस्कृति की एक पवित्र पुस्तक मानी जाती है लेकिन इसके बावजूद लोग इसका नाम लेना पसंद नहीं करते। लेकिन शर्लिन नो तो इस शब्द को इतना ट्रेडिंग बना दिया है कि लोग इसी के बारे में बात कर रहे हैं। सभी खबरों की सुर्खियों में शर्लिन का नाम ही छाया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











