बिना शर्लिन के कामासूत्र 3डी फ्लॉप!

जब से खबर आयी है कि बिकनी गर्ल शर्लिन चोपड़ा को डायरेक्टर रूपेश पॉल ने उन्हें फिल्म कामासू्त्र 3डी से बाहर का रास्तादिखा दिया है तब से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। ऐसे ही शर्लिन के कुछ फैंस से वनइंडिया ने बात की तो उन्होंने कहा फिल्म कामासू्त्र 3डी की असल यूएसपी तो शर्लिन चोपड़ा ही थीं। कम से कम भारत में तो लोग उन्हें ही देखने के लिए फिल्म के टिकट खरीदते।

रूपेश पॉल को तो खुश होना चाहिए कि शर्लिन ने उनकी फिल्म के वीडियो को लोड करके उनकी फिल्म का प्रचार ही किया है जो कि उनके लिए फायदेमंद साबित होता। शर्लिन के बिना तो फिल्म कामासूत्र 3 डी भारत में तो जरूर फ्लॉप हो जायेगी।

आपको बता दें कि ऐसी खबर है कि शर्लिन चोपड़ा की मोस्ट अवेटड फिल्म कामासूत्र 3 डी से उन्हें उनके डायरेक्टर रूपेश पॉल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है क्योंकि शर्लिन ने फिल्म का न्यूड वीडियो को बिना उनसे पूछे यूट्यूब पर डाल दिया था।

इसलिए शर्लिन चोपड़ा कामासूत्र 3 डी की अभिनेत्री नहीं होंगी और अब उनकी जगह फिल्म की हिरोईन हॉलीवुड अभिनेत्रियां इवा लोंगोरिया या मिला कुनीस में से कोई एक होगा।

इस बात से शर्लिन काफी गु्स्से में हैं, उन्होंने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जाहिर की है। उन्होंने लिखा है कि वाह क्या बात हैं पॉल साहब, कामासूत्र फोटोशूट के लिए शर्लिन चोपड़ा और फिल्म के लिए इवा या मिला। खैर अगर कामासूत्र 3 डी मेरी किस्मत में है तो उसे खुद भगवान भी मुझसे नहीं छीन सकते हैं लेकिन फिर भी मैं पॉल, मिला और इवा सबको फिल्म के लिए बेस्ट विशेज देती हूं, बना लीजिये मेरे बिना फिल्म।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X