बिना कामसूत्र शर्लिन का जन्मदिन अधूरा!

शर्लिन चोपड़ा का आज 29वां जन्मदिन है और अपने जन्मदिन पर शर्लिन बेहद खुश हैं। शर्लिन ने ट्विटर और फेसबुक पर भी अपने जन्मदिन पर मिलने वाली बधाइयों का जवाब दिया है और सभी को थैंक्स बोला है। लेकिन कहीं ना कहीं अपने जन्मदिन पर शर्लिन थोड़ा दुखी भी हैं क्योंकि उनके हाथ से उनकी ढ़ेर सारी सुर्खियां बटोर रही फिल्म कामसूत्र 3डी निकलती जा रही है। कुछ ही दिन पहले खबर आई थी की कामसूत्र के निर्देशक ने शर्लिन को अपनी फिल्म से निकालने का फैसला किया है क्योंकि शर्लिन ने उनसे बिना पूछे अपनी फिल्म कामसूत्र का वीडियो यू ट्यूब पर डाल दिया था।

शर्लिन चोपड़ा ने सुबह सुबह अपने ट्विटर पर ट्वीट किया था "मेरे ड्राइवर, अनिल ने मुझे मैसेज किया प्रिसेज, योह हाइनेस प्लीज अपने जन्मदिन पर मेरी विशेस कबूल करिये। आशा है कि ये सूरज हमेशा आपपर चमकता रहे।" उसके एक के बाद एक लोगों ने शर्लिन को बधाईयां देने के लिए ट्वीट करने लगे। शर्लिन ने सभी को धन्यवाद देते हुए लिखा "मैं शायद सभी को एक एक करके धन्यवाद ना कह सकूं लेकिन ये बात पक्की है कि किसी का भी ट्वीट अनदेखा नहीं जाएगा। थैंक्स आपके प्यार के लिए।"

शर्लिन चोपड़ा पिछले साल कई महीनों तक खबरों की सुर्खियों में बनीं रहीं। पिछले साल शर्लिन ने विदेशी एडल्ट मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए एक न्यूड फोटोशूट किया था। उस फोटोशूट को लेकर शर्लिन काफी समय तक चर्चा का विषय बनी रहीं थीं। शर्लिन पहली भारतीय सेलिब्रिटी हैं जिसने प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट कराया है। उसके बाद इस साल की शुरुआत से ही खबर आई की शर्लिन एक एडल्ड फिल्म कर रही हैं जिसका नाम है कामसूत्र 3डी। इस फिल्म में कई सारे न्यूड सीन्स भी हैं। फिल्म की कुछ तस्वीरें और प्रोमो भी रिलीज हुआ जिसमें शर्लिन काफी कामुक और सेक्सी नज़र आ रही थीं।लेकिन उसके कुछ ही दिन बाद ये खबर भी आई कि शर्लिन को फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X