शर्लिन का जन्मदिन, ट्विटर पर इतनी शांति क्यों!
बॉलीवुड में अपने हॉट फोटोशूट और अपनी फिल्मों से बवाल मचाने वाली शर्लिन चोपड़ा का आज 29वां जन्मदिन है। लेकिन शॉकिंग खबर ये है कि हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहने के बावजूद शर्लिन चोपड़ा के जन्मदिन पर ट्विटर पर शांति छाई हुई है। शर्लिन को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए बहुत ही कम लोगों ने ट्वीट किया है। कई लोगों को पता भी नहीं कि शर्लिन का आज जन्मदिन है। शर्लिन ने खुद ही अपने जन्मदिन की सूचना अपन एक ट्वीट के जरिये अपने फॉलोवर्स को दी है। और उनके इस ट्वीट के बाद ही लोगों ने उन्हें बधाईयां देना शुरु कर दिया। शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही ट्विटर पर अपनी सेक्सी और हॉट फोटो डालकर चर्चा का विषय बनी रहती थीं लेकिन उनके जन्मदिन पर इतने कम लोगों के ट्वीट आना वाकई हैरत की बात है।
शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा है "मेरे ड्राइव अनिल ने मुझे मैसेज किया है प्रिसेज, योर हाइनेस अपने जन्मदिन पर मेरी दुआएं कबूल करिये। दुआ है कि ये सूरज सदा आपके ऊपर यूं ही जगमगाता रहे।" शर्लिन के इस मैसेज के बाद लोगों ने शर्लिन को ढेर सारी बधाईयां देना शुरु कर दिया है। कुछ लोगों ने तो शर्लिन की ढ़ेर सारी तारीफें भी की हैं और उन्हें उनकी आने वाली फिल्म के लिए दुआएं भी दी हैं। शर्लिन ने भी सभी को धन्यवाद दिया है और उनकी बधाईयों के जवाब में ट्वीट किये हैं।
ज्ञात हो कि शर्लिन चोपड़ा पिछले साल पहले विदेशी एडल्ड मैगजीन प्लेब्वॉय के लिए न्यूड फोटोशूट करने को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उसके बाद खबर आई कि शर्लिन चोपड़ा अपनी पहली एडल्ट फिल्म कामसूत्र 3डी की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में भी शर्लिन ने कई सारे न्यूड सीन्स दिये हैं । यहां तक कि फिल्म की तस्वीरों में भी शर्लिन की कमर से ऊपर का हिस्सा बिल्कुल न्यूड दिखाया गया है। फिल्हाल इस हॉट बाला को जन्मदिन की बधाई देने के लिए नीचे बॉक्स में कमेंट करें।


Click it and Unblock the Notifications











