Fact Check: बीजेपी पर कसा था तंज, विवाद बढ़ा तो थाम लिया पार्टी का दामन! क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Shekhar Suman joined BJP: अभिनेता शेखर सुमन इस वक्त काफी चर्चा में हैं और विवादों में चल रहे हैं। हाल ही में अपने शो पर बीजेपी पर तंज कसने के बाद वो खबरों में आए थे। इसके बाद खबर आई थी कि उनके करीबी दोस्त और प्रोड्यूसर के घर ईडी का छापा पड़ा है।

Shekhar Suman

बता दें कि शेखर सुमन ने तंज कसते हुए कहा था कि, 'बीजेपी आजकल ड्राई क्लीनर बनी हुई है।' इसके बाद लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रिया दी थी। लेकिन इस विवाद के बीच शेखर सुमन को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने बीजेपी जॉइन कर ली है।

Also Read
'सच्चा प्यार खो दिया..' सीमा सजदेह से तलाक के बाद पछता रहे हैं सोहेल खान? अब छलका एक्टर का दर्द
'सच्चा प्यार खो दिया..' सीमा सजदेह से तलाक के बाद पछता रहे हैं सोहेल खान? अब छलका एक्टर का दर्द

उनका वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें वो बीजेपी का पदभार संभालते और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं की तारीफें कर रहे हैं।

क्या बोले शेखर सुमन?

बीजेपी के कार्यालय से शेखर सुमन का वीडियो सामने आया है। वो कह रहे हैं, ''मैं बहुत ही सकारात्मक सोच के साथ यहां तक आया हूं। पहले ईश्वर का शुक्रिया अदा करूंगा। इसके अलावा आदर्णीय सम्मानीय प्रधानमंत्री मोदी जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी और संजय मयूर का भी शुक्रिया अदा करूंगा। जब आप अच्छी मंशा के साथ आते हैं, अच्छी सोच के साथ आते हैं तो अच्छा ही होता है। मेरे दिल में कोई नकारात्मक ख्याल नहीं है, देश का ख्याल है। मुझे लगता है कि इंसान का सबकुछ लफ्जों पर निर्भर करता है और लफ्जों के मायने कुछ समय के बाद नहीं रहते। मैं यहां पर बैठकर पूरे दिन भाषण दे सकता हूं लेकिन इसके कुछ मायने नहीं हैं। मायने तब होंगे जब मैं कुछ अच्छा करके दिखाऊंगा।''

क्या है वीडियो की सच्चाई?

अगर आपको भी ये लग रहा है कि शेखर सुमन ने विवाद के बाद बीजेपी जॉइन की है तो रुक जाइए। बता दें कि ये वीडियो काफी पुराना है और सोशल मीडिया पर अब इसको वायरल किया जा रहा है। कुछ समय तक शेखर सुमन पार्टी का हिस्सा थे। फिलहाल उनका किसी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। ये वीडियो काफी पुराना है और वर्तमान से इसका कोई लेना देना नहीं है।

Read more about: shekhar suman
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X