'सच्चा प्यार खो दिया..' सीमा सजदेह से तलाक के बाद पछता रहे हैं सोहेल खान? अब छलका एक्टर का दर्द
Sohail Khan on Seema Sajdeh: तलाक के बाद सोहेल खान और सीमा सजदेह एक शो का हिस्सा बने थे जिसका नाम अलायंस है। इस शो के सामने आने के बाद सोहेल खान ने लगातार ऐसी बातें अपनी पत्नी और रिश्ते को लेकर की हैं जो कि काफी हैरान करने वाली है।

लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं और एक अच्छा इंसान कर रहे हैं। अब सोहेल खान का दर्द एक बार फिर से तलाक को लेकर छलका है और उनका कहना है कि जिससे उन्होंने सच्चा प्यार किया था उसको खो दिया है।
बता दें कि सोहेल और सीमा करीब 25 साल एक साथ रहे हैं और पति पत्नी के तौर पर दोनों ने अलग होने का फैसला किया था तो फैंस के लिए भी ये काफी चौकाने वाला थे। सोहेल खान ने इस शो के दौरान कई बातों से पर्दा उठाया और कहा था कि उन दोनों का रिश्ता जो खत्म हुआ है उसमें सीमा की कोई गलती नहीं थी।
समय ठीक नहीं चल रहा था..
सोहेल खान का दर्द अब छलका है और साफ समझ में आ रहा है कि सीमा को खोने का दर्ज उनको है। सोहेल ने कहा कि, "वो ऐसा वक्त था जब काम ठीक नहीं चल रहा था। मैं सही मानसिक स्थिति में नहीं था और मेरे व्यवहार की वजह से मैंने उस इंसान को खो दिया, जिससे मैं सच्चा प्यार करता था।" इसके अलावा बतौर मां उन्होंने सीमा की तारीफ की और इस शो में खुलकर बात करने का मौका मिला। जाहिर है इसके बाद दोनों के बीच की गलतफहमियां कम हुईं होंगी। सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं जिनका नाम निर्वान और योहान है। वो दोनों फिलहाल पापा के साथ रहते हैं और हफ्ते में दो बार तो वो सीमा से मिलती ही हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या सोहेल खान दूसरी शादी करते हैं या फिर सीमा सजदेह के साथ दोबारा आते हैं।
इस शो का हिस्सा बनकर सोहेल खान ने सभी को चौंका दिया था। लोगों का कहना था कि, सलमान खान के शो बिग बॉस में उनको जाना चाहिए। हालांकि इसपर सोहेल की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
