कांस फिल्म ज्यूरी में शेखर कपूर

'मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिट क्वीन' जैसी हिंदी फिल्मों और 'एलिजाबेथ' तथा 'एलिजाबेथ-द गोल्डन एज' जैसी हॉलीवुड फिल्मों के जरिए शोहरत बटोरने वाले कपूर को फीचर फिल्म वर्ग की ज्यूरी में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि शेखर कपूर की हॉलीवुड फिल्म 'एलिजाबेथ' को 7 ऑस्कर और इसकी सीक्वेल 'एलिजाबेथ-द गोल्डन एज' को 2 ऑस्कर के लिए नामित किया गया था।
पढ़ें : ब्रिटिश मीडिया पर बरसे शेखर कपूर
इस वर्ग में निर्देशक टिम बर्टन, ब्रिटेन की अभिनेत्री कैट बैकिंसले और अन्य मशहूर हस्तियां शामिल हैं। पिछले वर्ष गुजरे जमाने की अभिनेत्री और भारतीय सेंसर बोर्ड की प्रमुख शर्मिला टैगोर को इस ज्यूरी में जगह मिली थी। इससे पहले 2003 में पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री एश्वर्य राय को इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के ज्यूरी में रखा गया था।
aishwarya rai ऐश्वर्या राय कांस फिल्म समारोह फिल्म बॉलीवुड शेखर कपूर bollywood cannes film festival film shekhar kapur


Click it and Unblock the Notifications