ब्रिटिश मीडिया पर बरसे शेखर कपूर

By Super

Shekhar Kapur
अंतरराष्ट्रिय ख्‍याति प्राप्‍त फिल्‍मकार शेखर कपूर ने स्‍लमडॉग्‍ा मिलिनयर की बाल कलाकार रूबिना और उसके पिता पर स्टिंग ऑपरेशन चलाए जाने पर ब्रिटिश अखबार की आलोचना की है।

कपूर ने हाल ही में 9 वर्षीय रूबिना और हालीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन के साथ एक सॉफ्ट पेय पदार्थ का विज्ञापन तैयार किया है। उन्‍होने मीडिया की खबरों की भर्त्‍सना करते हुए कहा है कि स्टिंग आपरेशन करने वाले ब्रिटिश टैबलाइड का विरोध करना चाहिए।

कपूर ने अपने ब्‍लाग के ताजा अंक में लिखा है, '' मैंने अभी रूबिना के साथ काम खत्‍म किया है। स्‍लमडॉग मिलिनयर की छोटी सी बच्‍ची के साथ काम करने का अपना ही आनन्‍द था। इधर जो उसको बेचने के बारे में खबरें छप रही है उसे पढकर मुझे काफी गुस्‍सा आ रहा है। इस स्टिंग आपरेशन का विरोध करने के बजाए इसे पत्रकारिता का महान कार्य समझा जा रहा है।''

उन्‍होने यह भी लिखा, '' आखिर टैबलाइड क्‍या बताने की कोशिश कर रहा है? एक पिता को अपनी बेटी को बेचने के लिए उकसाने के‍ सिवा?...अ‍ाखिर वे होते कौन है किसी की मजबूरी को औपनिवेशिक मानसिकता से समझने वाले। मैं तो चाहता हूं कि उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। ''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X