..................... 'डॉक्टर जी' से जुड़ीं अभिनेत्री शेफाली शाह, ऐसा है किरदार! Shefali Shah joins Ayushmann Khurrana starrer Junglee Pictures’ ‘Doctor G’ - Hindi Filmibeat

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत के बाद, 'डॉक्टर जी' से जुड़ीं अभिनेत्री शेफाली शाह, ऐसा है किरदार!

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत अपनी आगामी फिल्म 'डॉक्टर जी' की घोषणा करने के बाद, जंगली पिक्चर्स ने हाल ही में एक अन्य लोकप्रिय और बहुमुखी कलाकार को टीम में शामिल कर लिया है। जबकि फ़िल्म में दोनों कलाकार डॉक्टरों की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अब निर्माताओं ने अभिनेत्री शेफाली शाह को भी उसी प्रोफेशन में शामिल कर लिया है।

शेफाली शाह इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान और रकुल के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसे नवोदित निर्देशक अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

Shefali Shah

शेफाली शाह के किरदार से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखा गया है, लेकिन यह पता चला है कि वह फ़िल्म में एक वरिष्ठ डॉक्टर - डॉ नंदिनी की भूमिका निभाने वाली हैं। पहली बार, यह तीन कलाकार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, जिसने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्सुकता को अधिक बढ़ा दिया है।

शेफाली शाह एक उम्दा अभिनेत्री हैं जो दिल धड़कने दो व दिल्ली क्राइम जैसे फिल्म और शो में शानदार काम कर चुकी हैं, साथ ही उनकी किटी में कई अन्य दिलचस्प प्रोजेक्ट शामिल है।

डॉक्टर जी

डॉक्टर जी

निर्देशक, अनुभूति कश्यप ने कहा, "मैं शेफाली को टीम में शामिल करने पर रोमांचित महसूस कर रहा हूं, वह अपनी सभी भूमिकाओं को इतनी सहजता और सूक्ष्मता के साथ निभाती हैं- मैं उनका प्रशंसक हूं। यह मेरी पहली फिल्म है, मैं वास्तव में प्रतिभा के ऐसे पॉवरहाउस के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

शेफाली शाह ने जताई खुशी

शेफाली शाह ने जताई खुशी

वहीं, शेफाली शाह ने कहा, "मैं 'डॉक्टर जी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हूं। अनुभूति के साथ सुमित, सौरभ, विशाल सहित लेखकों ने एक शानदार स्क्रिप्ट लिखी है। मैं वास्तव में अनुभूति, आयुष्मान, जंगली पिक्चर्स और अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।"

फिल्म की शूटिंग

फिल्म की शूटिंग

जंगली पिक्चर्स की सीईओ अमृता पांडे ने शेयर किया, "जब हमने डॉक्टर जी के लिए कास्टिंग शुरू की थी, तो इस भाग के लिए एकमात्र नाम शेफाली का आया। हमें विश्वास है कि वह इस भूमिका में दमदार एनर्जी लाएंगी। हम उनका सेट पर आने और इस फिल्म को अधिक खास बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"

दमदार स्टारकास्ट

दमदार स्टारकास्ट

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'डॉक्टर जी' अनुभूति कश्यप द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत द्वारा लिखी गयी है।

शाहरुख खान स्टारर 'पठान' और रणबीर- आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' भी बनी कोरोना का शिकार- रूका काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X