शाहरुख खान स्टारर 'पठान' और रणबीर- आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' भी बनी कोरोना का शिकार- रूका काम
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बॉलीवुड का शेड्यूल एक बार फिर भयंकर प्रभावित हो रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से सरकार की ओर से कई दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। जिस वजह से अब कई फिल्मों की शूटिंग को रोका भी जा रहा है, कई फिल्में पोस्टपोन हो रही हैं।
जहां अक्षय कुमार की सूर्यवंशी अनिश्चितकालीन आगे बढ़ चुकी है, वहीं सलमान खान की राधे को लेकर भी अफवाहें शुरु हो चुकी हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान स्टारर पठान और रणबीर- आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग भी हॉल्ट पर है।

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कड़े कदम उठाये हैं। राज्य में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं, वीकेंड पर पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सभी पार्क, होटल और थियेटर भी बंद रहेंगे। साथ ही यहां किसी भी बड़ी शूटिंग के लिए भी अनुमति नहीं रहेगी।
हालात को देखते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ तौर पर कहा है कि हालात बहुत खराब हैं, इसे स्वीकार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications