शत्रुघ्न सिन्हा ने सफाई देकर किया सबको खामोश!

कुछ दिन पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने यश चोपड़ा की मूर्ति के अनावरण के दौरान रानी मुखर्जी को रानी चोपड़ा कह दिया और फिर तो सुर्खियों में रानी और शत्रुघ्न सिन्हा ही छा गये। पिछले कुछ दिनों से खबरों की सुर्खियों में शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर की सारी बातें कहीं जा रही हैं साथ ही रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के रिश्ते को लेकर भी कई सवाल और नये बवाल उठे हैं। लेकिन इतना बवाल होने के बाद आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बात की सफाई दी और कहा कि उन्होंने तो सच कहा था इस बात को लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा यश चोपड़ा, पामेला चोपड़ा, उदय चोपड़ा, रानी का नाम तो मैंने ले लिया था लेकिन मेरी पत्नी ने उसी समय मुझसे कहा कि मैं आदित्य चोपड़ा का नाम लेना भूल गया। जब मैंने रानी चोपडा़ का नाम लिया तो जाहिर सी बात है कि आदित्य चोपड़ा का नाम भी उसमें शामिल होगा। मैंने वहीं कहा जो सच था। अगर आपको जवाब नहीं चाहिए तो आपको मुझसे सवाल नहीं पूछना चाहिए। लेकिन अगर आप सवाल पूछेंगे तो आपको सच सुनने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

ज्ञात हो कि शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ दिन पहले मुंबई के वॉक ऑफ द स्टार्स में यश चोपड़ा के मूर्ति के अनावरण के दौरान चोपड़ा परिवार का नाम लेते हुए रानी का नाम भी लिया वो भी चोपड़ा सरनेम के साथ। उनके इस तरह अचानक से रानी को चोपड़ा सरनेम के साथ बुलान पर रानी के साथ-साथ वहां पर मौजूद सेलिब्रिटीज थोड़ा शॉक्ड हो गये। लेकिन रानी ने इस बात पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया ना जताकर इस बात को वहीं पर दबा दिया। उस समय आदित्य चोपड़ा वहां पर मौजूद नहीं थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X