जानिये वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड के प्लान

Vidya Balan
आज प्रेमियों के लिए साल का सबसे खास दिन है। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे, इस दिन दो प्यार करने वाले अपने अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे को खास महसूस कराने की कोशिश भी। बॉलीवुड सितारें यूं तो फिल्मों में अक्सर एक दूसरे के साथ रोमांटिक जोड़ियां बनाते हैं और प्यार भरे एहसास को दर्शकों के दिल में जगाने की कोशिश भी करते हैं लेकिन कई बार असल जिंदगी में उनके लिए प्यार का एहसास कुछ और ही मायने रखता है। इस वैलेंटाइन डे पर भी कई सितारों ने अपने अपने तरीके से प्यार को परिभाषित किया है और साथ ही वैलेंटाइन डे को मनाने का अपना तरीका भी जाहिर किया है। जॉन अब्राहम, जैक्लिन फर्नाडीज, इमरान खान, चित्रांगदा सिंह, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन जैसे कई एक्टरों ने प्यार के इस दिन के बारे में अपनी-अपनी राय बताई है।

जॉन अब्राहम जो कि इस वक्त अपनी महिला प्रधान फिल्म आई मी और मैं के प्रमोशन में व्यस्त हैं का कहना है कि "वैलेंटाइन डे सिर्फ लड़कियों के लिए होता है। उन्होंने कहा लड़कियों के लिए ये दिन खास होता है। इस दिन उन्हें उनकी एहमियत का एहसास होता है। पुरुषों के लिए हर दिन वैलेंटाइन डे होता है।"

जैक्लीन फर्नाडीज का कहना है "वेलेंटाइन डे प्रेम का दिन है लेकिन मुझे लगता है हर दिन प्रेम का दिन होना चाहिए।"

लाखों दिलों के चहेते एक्टर इमरान खान का कहना है "मैं वेलेंटाइन डे में यकीन नहीं करता। मुझे लगता है कि ये ग्रीटिंग कार्ड और गुलाब बेचने की तिकड़म है। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो रोज कीजिए, किसी एक खास दिन की क्या जरुरत है?"

अपने बोल्ड सीन्स को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का कहना है मैं प्रेम के मामले में बहुत महत्वाकांक्षी हूं। मैं बीते दिनों में जैसे प्रेम किया जाता था उसमें यकीन करती हूं हालांकि अब ऐसा नहीं होता। ज्यादातर लड़कियां रुमानी उपन्यास मिल्स एण्ड बून्स में विश्वास करती हैं जो सही नहीं है।"

विद्या बालन जिनका शादी के बाद ये पहला वैलेंटाइन डे है का कहना है "मैंने अभी कुछ कार्यक्रम नहीं बनाया है, उम्मीद करती हूं कि सिद्धार्थ ने बनाया होगा। अपको शुभकामनाएं।"

अभिषेक बच्चन ने कहा "मैं कार्यक्रम नहीं बनाता। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो इसका जश्न रोज मनाना चाहिए, मैं एक दिन में यकीन नहीं करता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X