'क्या रिया के साथ इस तरह के व्यवहार से सुशांत सिंह राजपूत खुश होते'- शत्रुघ्न सिन्हा का सवाल
रविवार को नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिस पहुंची रिया चक्रवर्ती को जिस तरह मीडिया ने घेर लिया था, वह काफी विचलित करने वाला दृश्य था। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस पर नाराजगी जताई। आम लोगों ने भी मीडिया के इस बर्ताव पर गुस्सा दिखाया है। लोगों का कहना है कि रिया ने कुछ गलत किया है तो कानून उसे सजा देगा, लेकिन इस तरह का उत्पीड़न बिल्कुल गलत है।
वहीं, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के फैंस से सवाल किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "मैं रिया को नहीं जानता, लेकिन मैं ये जानता हूं कि वह सुशांत के करीब थीं। तो मैं सुशांत के फैंस से जानना चाहता हूं कि जैसा रिया चक्रवर्ती के साथ ट्रीटमेंट हो रहा है, उसे देखकर क्या सुशांत खुश होते?"

साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि बहुत सारे सेलिब्रिटी इस मामले में सिर्फ पब्लिसिटी के लिए आवाज उठा रहे हैं। कुछ तो सालों से खबरों में नहीं थे। लेकिन अब अपना बयान देने सामने आ रहे हैं। इस स्तिथि का फायदा उठाना गलत है।"
अक्षय कुमार और वरुण धवन की होगी ओटीटी टक्कर- या सिनेमाघरों में 'लक्ष्मीबम' का धमाका फाइनल!


Click it and Unblock the Notifications