अक्षय कुमार और वरुण धवन की होगी ओटीटी टक्कर- या सिनेमाघरों में 'लक्ष्मीबम' का धमाका फाइनल!
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी बम' को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अफवाह थी कि फिल्म उनके जन्मदिन पर यानि की 9 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म टल गई। अब एक ओर जहां रिपोर्ट्स हैं कि लक्ष्मी बम को दिवाली पर ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी है। वहीं, दूसरी ओर खबरें जोर पर है कि लक्ष्मी बम को ओटीटी नहीं, बल्कि सिनेमाघरों में ही रिलीज करने की प्लानिंग चल रही है।
खास बात है कि दिवाली पर ही वरुण धवन- सारा अली खान की फिल्म 'कूली नंबर 1' रिलीज होने वाली है। ऐसे में क्या लक्ष्मी बम और कूली नंबर 1.. दोनों फिल्में एक ही दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली है?

लक्ष्मी बम को निर्माताओं ने हॉस्टार प्लस डिज़्नी पर भारी भरकम रकम पर बेची है। कोरोना वायरस की वजह से पिछले 5 महीनों से देश भर में सिनेमाहॉल बंद हैं, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि फिल्म को ओटीटी पर ही रिलीज किया जाए। लेकिन अब कुछ बदलाव आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











