"जो आज अनुष्का ने झेला है मैं सालों पहले झेल चुकी हूं!"
[बॉलीवुड समाचार] बात हो रही है वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में विराट कोहली को चीयर करने पहुंची अनुष्का शर्मा को बेवजह सोशल मीडिया पर घसीटा गया और उनका काफी मज़ाक उड़ाया गया। एक ही इंसान है जो अनुष्का की स्थिति समझ सकती हैं और वो हैं खुद शर्मिला टैगोर।
शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू में कहा कि विराट कोहली के खराब प्रदर्शन के लिए अनुष्का को दोषी ठहराना एक गैर ज़िम्मेदाराना हरकत थी पर वो ये सब झेल चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अनुष्का जितना नहीं झेला है क्योंकि उस समय क्रिकेटर्स की बीवियां या गर्लफ्रेंड का टूर पर साथ जाना प्रतिबंधित था।
ALSO SEE: सुशांत सिंह राजपूत बने धोनी पर कौन बना कोहली और कौन जडेजा
लेकिन वो नवाब पटौदी के कई मैच देखने गई हैं और कभी कभी उन्हें भी इन सब आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि लोगों को लगता है कि अगर हम अमीर और मशहूर है तो बिगड़े हुए हैं और गैर ज़िम्मेदार लोग हैं और हमें हमारे काम से कोई फर्क नहीं पड़ता। पर वो ये नहीं समझते ही हमारा काम ही हमारे लिए सब कुछ है तो हम उसे कभी नज़र अंदाज़ नहीं करेंगे।
सलमान खान CALLING: विराट को फोन कर कहा परेशान मत होना!


Click it and Unblock the Notifications













