First LOOK: 'शानदार'.. आलिया भट्ट- शाहिद कपूर का सुपरक्यूट अंदाज!
[बॉलीवुड न्यूज] विकास बहल ने ठान ली है कि वे 'क्वीन' के बाद अब दूसरा धमाका करके ही रहेंगे। जी हां, विकास बहल के निर्देशन में बन रही शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की 'शानदार' के फर्स्ट लुक को देखकर कुछ ऐसा लगता है। मंगलवार को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।

जबकि अब फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। दोनों ही पोस्टर्स बेहद क्यूट और उत्सुकता जगाने वाले हैं। जहां पहले पोस्टर में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े गहरी नींद में सोते दिख रहे थे।
PICS: 'उड़ता पंजाब' के सेट पर दिखा शाहिद कपूर का धमाकेदार लुक
वहीं, अब इस नए पोस्टर में शाहिद- आलिया काफी फंकी दिख रहे हैं। शाहिद के गालों पर किस करती आलिया बेहद क्यूट दिख रही हैं। बता दें, फिल्म का ट्रेलर 11 अगस्त को रिलीज होने वाला है, जबकि फिल्म 22 अक्टूबर को दस्तक देगी।
करण जौहर की इस फिल्म का थीम है डेस्टिनेशन वेडिंग। बहरहाल, इस पोस्टर्स को देखते हुए हम इस फिल्म से ढ़ेर सारा ड्रामा, रोमांस, और म्यूजिक की उम्मीद रखते हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


