शम्मी साहब मेरा पहला क्रश थे : प्रीति जिंटा
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर आज पंचतत्व में विलीन हो गये है। लेकिन वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है और हमेशा रहेगें। ये कहना है अभिनेत्री प्रीति जिंटा का। जिन्होंने कहा कि जब वो बहुत छोटी थी तभी से शम्मी कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो उनकी फिल्में देख-देख कर ही बड़ी हुई हैं। डिंपल गर्ल ने कहा कि शम्मी साहब उनका पहला चाइल्डहुड क्रश थे। ये बातें प्रीति ने टि्वटर पर लिखीं है।
जबकि बहुमुखी प्रतिभा की धनी शबाना आजमी ने लिखा है कि उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है कि शम्मी जी अब उनके बीच नहीं हैं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग पेज पर लिखा हैं कि उन्होंने शम्मी कपूर के मौत की दुखद खबर ब्रूसेल्स एयरपोर्ट पर पढ़ी। शबाना ने गम जाहिर करते हए लिखा है कि मुझे आपके लिए पास्ट टेन्स का यूज करते हुए ऐसा लग रहा है जैसे मैंने कोई ग्रामिटिकल गलती कर दी हो। शम्मी जी आप को हम कभी भी भूल नहीं पायेगें।
गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब 5.15 बजे मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में शम्मी कपूर ने अंतिम सांस ली थी। पिछले काफी समय से शम्मी कपूर की हालत नाजुक थी। वो 79 साल के थे। उन्हें 7 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Click it and Unblock the Notifications












