पंचतत्व में विलीन मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर, नम आंखो ने दी विदाई
मशहूर कलाकार शम्मी कपूर की अंत्येष्टि आज मुंबई में की गयी। नम आंखो ने शम्मी कपूर को विदाई दी। शम्मी कपूर के जाने से एक युग का अंत हो गया है।
गौरतलब है कि रविवार सुबह करीब 5.15 बजे मुंबई के ब्रीज कैंडी अस्पताल में शम्मी कपूर ने अंतिम सांस ली थी। पिछले काफी समय से शम्मी कपूर की हालत नाजुक थी। वो 79 साल के थे। उन्हें 7 अगस्त से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शम्मी कपूर के निधन पर पूरा बॉलीवुड सकते में हैं। शम्मी कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी । अमिताभ ने दुख जताते हुए लिखा कि शम्मी कपूर की कमी कोई नहीं पूरा कर सकता है।
शम्मी के चाहने वालों को कई कमी नहीं थी। उनके साथ काम कर चुके लोग जैसे कि प्रेम चोपड़ा, शर्मिला टैगोर और गायिका लता मंगेशकर इस खबर से काफी दुखी है। इन सबका कहना है कि शम्मी जी बेहतरीन और जिंदादिल इंसान थे जिन्हें भूला नहीं जा सकता।


Click it and Unblock the Notifications












