शम्मी कपूर 40 साल आगे की सोच रखते थे : राजा मुराद

राजकपूर और शशि कपूर उनके दो और भाई थे , जिनमें राजकपूर ने बहुत पहले ही उनका साथ छोड़ दिया था और आज शम्मी कपूर ने भी बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। शम्मी कपूर को बॉलीवुड में नये युग की शुरूआत के लिए जाना जाता है। फिल्म अभिनेता और नेता राजा मुराद के मुताबिक शम्मी कपूर 40 साल आगे की सोच रखते थे।
साल 1953 से फिल्म जीवन-ज्योती से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाले शम्मी कपूर को पहचान मिली 'जंगली' फिल्म से। जिसके बाद उन्होंने कश्मीर की कली, राजकुमार, जानवर, प्रोफेसर, ब्रह्मचारी, तीसरी मंजिल , एन इवनिंग इन पेरिस जैसी फिल्में दी जिनकी आज भी कोई सानी नहीं है। उन्होंने कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाएं भी की। जिनमें परवरिश, प्रेमरोग और विधाता जैसी फिल्में शामिल हैं। शम्मी को 1968 में फिल्म 'ब्रह्मचारी' के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवार्ड और 1982 में 'विधाता' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
शम्मी कपूर के देहांत से पूरा बॉलीवुड सकते में हैं। परिवार वालों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार कल यानी 15 अगस्त को होगा। आपको बता दें कि पिछले काफी समय से शम्मी कपूर की हालत नाजुक थी। वो 79 साल के थे। उन्हें 7 अगस्त को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शम्मी कपूर के निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन ने टि्वटर पर दी है। अमिताभ ने दुख जताते हुए लिखा है कि शम्मी कपूर की कमी को कोई नहीं पूरा कर सकता।


Click it and Unblock the Notifications











