शमिताभ के साथ बॉलीवुड में सट्टा खेल रहे हैं साउथ स्टार धनुष

रांझणा से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले धनुष ने एक और धमाका करने के लिए तैयारी कर ली है। जब धनुष रांझणा के रूप में परदे पर नज़र आए तो अपने अभिनय से सबको अपना कायल कर गए। किसी ने ये नहीं सोचा था कि एक साउथ का कलाकार इतने प्रभावी तरीके से एक बनारस के लड़के का किरदार निभा जाएंगे।

अब धनुष बॉलीवुड में अपनी दूसरी फिल्म शमिताभ के साथ तैयार हैं। और वो इस फिल्म के भी लिए उतने ही कॉन्फिडेंट हैं। हालांकि वो सुपरस्टार बिग बी के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं लेकिन फिर भी शमिताभ की सफलता के लिए धनुष बिल्कुल आश्वस्त हैं। इसका कारण उन्होंने खुद बताया।

दरअसल धनुष साउथ के सुपरस्टार हैं और इसलिए उनके पास बॉलीवुड बस एक बोनस है। यही कारण है कि उनके पास बॉलीवुड में खोने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए यहां भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने के लिए तैयार हैं।
ALSO READ: अगर सरनेम बच्चन नहीं है तो सनी लियोन को कॉपी करके कमाओ!

एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि साउथ में मुख्य भूमिकाएं करने के बावजूद बॉलीवुड में अपरंपरागत रोल क्यों? जवाब में धनुष ने कहा कि बॉलीवुड में मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए मैं अपने किरदारों के साथ प्रयोग कर रहा हूं। मैं मुझे यह फिल्म देने के लिए बाल्की का शुक्रगुजार हूं। यहां मेरे पास गंवाने के लिए कुछ नहीं है। अमिताभ बच्चन के साथ काम करना एक धनुष के लिए एक मजेदार अनुभव रहा। उनका कहना था कि भगवान ने मुझे इस फिल्म से धन्य कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X