BIG B इफेक्ट: 10 बॉलीवुड डायरेक्टर्स बनेंगे शमिताभ के मेहमान कलाकार
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म शमिताभ का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। इस पोस्टर ने दर्शकों को थोड़ा निराश किया क्योंकि फिल्म के बार में कोई भी हिंट नहीं मिल पाई। अब फिल्म के बार में एक और चौंकने वाली बात होगी इसका क्रेडिट। क्योंकि डायरेक्टर आर बाल्कि के पास एक लंबी चौड़ी लिस्ट होगी लोगों को धन्यवाद कहने के लिए।
फिल्म शमिताभ में बॉलीवुड के 10 नामी फिल्मकार मेहमान भूमिका निभाते नज़र आएंगे। अब भई जब फिल्म में द ग्रेट अमिताभ बच्चन हों, तो उनके साथ काम करने का मौका कौन छोड़ता भला। फिल्म शमिताभ में वैसे तो महानायक अमिताभ बच्चन के अलावा धनुष और अक्षरा हसन की मुख्य भूमिका है, लेकिन फिल्म के निर्देशक आर.बाल्की ने 10 बड़े फिल्मकारों को इकठ्ठा करके कुछ तो नया किया है।
ALSO READ: अगर सरनेम बच्चन नहीं है तो सनी लियोन को कॉपी करके कमाओ!
इस फ़िल्म में रोहित शेट्टी, करण जौहर, महेश भट्ट, अनुराग बासु, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, राजकुमार हिरानी, गौरी शिंदे, जावेद अख्तर, बोनी कपूर और एकता कपूर की झलकियां दिखाई देंगी। वैसे कई गानों में बॉलीवुड के बड़े सितारों का समावेश देख गया है।
कई बार फ़िल्म के निर्देशकों को भी छोटी-छोटी भूमिका में देखा गया है। महेश भट और अनुराग कश्यप कई फिल्मों में मेहमान भूमिका में नज़र आये हैं। निर्माता-निर्देशक सुभाष घई अपनी लगभग सभी फिल्मों के एक-एक सीन में नज़र आते रहे हैं। मगर 10-10 फ़िल्मकार शायद ही किसी एक फ़िल्म का हिस्सा बने हो।


Click it and Unblock the Notifications
