शमिताभ में 12 कैमियो, एक रोल में दिखेंगे अमिताभ बच्चन के पापा!
'शमिताभ' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बिग बी ने इस बात की पुष्टि की थी कि रेखा उनकी फिल्म 'शमिताभ' में कैमियो करेंगी। इसके बाद से रोज़ शमिताभ से जुड़ी खबरें सुनने में मिल रही है। पहले खबर आई कि फिल्म में 10 बॉलीवुड डायरेक्टर्स भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं फिल्मफेयर के एक लॉन्चिंग इवेंट में अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि वो जल्द अपने बेटे ऑरो के साथ फिर नज़र आएंगे।
जी हां, अभिषेक बच्चन भी अब शमिताभ की स्टारकास्ट में शामिल हो गए हैं। अभिषेक ने एक इवेंट में कहा शमिताभ में मेरा कैमियो है। अपने पिता के साथ अभिषेक फिल्म 'पा' में स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं और अब शमिताभ में इस जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प होगा। आर. बाल्कि की फिल्म 'शमिताभ' में साउथ स्टार धनुष लीड रोल में हैं। फिल्म से कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। फिल्म 6 फरवरी को रिलीज़ के लिए तैयार है।
ALSO READ: STORY HINT: ये है अमिताभ - दीपिका - इरफान स्टारर पीकू!


Click it and Unblock the Notifications
