श्रद्धा कपूर की शादी की खबर पर आया शक्ति कपूर का रिएक्शन, बोल डाली इतनी बड़ी बात!
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर कितनी शानदार अभिनेत्री हैं ये तो सभी जानते हैं और अक्सर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। वरुण धवन और नताशा की शादी के बाद लगातार ये खबर सामने आ रही थी कि श्रद्धा कपूर काफी जल्दी शादी कर सकती हैं और इसके लिए उन्होने अपना हमसफर भी चुन लिया है। खबर थी कि वो काफी समय फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ को डेट कर रहीं हैं और उनसे ही शादी करने वाली हैं।
लेकिन इन खबरों को खुद श्रद्धा कपूर ने अफवाह बताया है और उनका कहना है कि वो काम कर रहीं हैं और शादी की खबर बिल्कुल झूठ है। श्रद्धा कपूर ने ये सब क्लियर ही किया था कि अब इस बात पर उनके पिता और मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर का रिएक्शन आया है। उन्होने शादी को लेकर काफी चौकाने वाली बात कही है। ईटी टाइम्स से अभिनेता ने कहा कि..

शक्ति कपूर बोले
'उनको इस बात की खबर नहीं है कि ऐसी खबरें चल रहीं हैँ। अगर बेटी शादी करना चाहती है तो वो इस फैसले के साथ ही खड़े हैं। सिर्फ शादी ही क्यों, वो हर फैसले के साथ हैं जो कि श्रद्धा लेती है।

मना नहीं करूंगा
रोहन श्रेष्ठ ही क्यों, वो अगर मेरे पास आएगी और जिसके भी बारे में मुझे बताएगी कि उसने किसे चुना और उस लड़के साथ वो सेटल होना चाहती है तो मैं मना नहीं करूंगा।'

तारीफ कर रहे हैं
शक्ति कपूर का ये बयान काफी तेजी से वायरल हो रह है और फैंस उनकी बातों को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

श्रद्धा और रोहन
इसके अलावा शक्ति कपूर ने कहा कि रोहन बचपन से ही उनके घर आ रहा है, श्रद्धा और रोहन बचपन के दोस्त हैं और इसके अलावा उनको कुछ नहीं पता।

आगे क्या बोले?
शक्ति कपूर ने कहा कि रोहन काफी अच्छा लड़का है और श्रद्धा कपूर उसको जीवनसाथी बनाना चाहती है या नहीं ये बात उनको नहीं पता है।
पोस्टपोन हुआ वरुण धवन और नताशा दलाल का हनीमून? फिल्म 'भेड़िया' बनी बड़ी वजह!


Click it and Unblock the Notifications











