शाहरूख-सलमान ने मुझे रात भर सोने नहीं दिया: आमिर
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी में सलमान- शाहरूख ने अपने फैंस को जो तोहफा दिया, वह शायद भुलाए नहीं भुलाया जा सकता है। सालों से चली आ रही है तानातनी को दोनों खानों ने झटके में खत्म कर दिया। शाहरूख अर्पिता की हल्दी-संगीत में न सिर्फ सलमान के घर गए बल्कि सलमान को गले भी लगाया। अर्पिता के साथ इनकी एक तस्वीर तो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हुई कि उसे Pic of the Decade घोषित कर दिया गया।
वहीं, इस फ्रेम में लोग बॉलीवुड के तीसरे खान, यानि की आमिर खान की कमी महसूस कर रहे थे। लेकिन जल्द ही वह भी दूर हो गई। अर्पिता की शादी में हैदराबाद पहुंचे आमिर खान जब मीडिया से मुख़ातिब हुए उन्होंने बताया कि उन्हें भी इस बात की खबर उसी दिन लग गई थी। आपको बता दें, आमिर हमेशा इस दो खानों के बीच सुलह कराने की कोशिश में लगे रहते हैं।
आमिर ने कहा कि, हां, मुझे पता चला कि सलमान-शाहरूख के बीच सब कुछ नॉर्मल हो गया है। बल्कि उनके पैच-अप की खबर मुझे उन्होंने ही दी। आमिर ने कहा कि शाहरूख- सलमान ने मुझे उस रात सोने नहीं दिया। रात के डेढ़ बजे के लगभग उन्होंने मुझे फोन करके यह बात बताई। फिर रात के ढ़ाई बजे हमने फिर बात की। यूं कह लें उन दोनों ने मुझे रात भर जगाए रखा।
आपको बता दें, आमिर खान अपनी पत्नी किरण और बेटे अाजाद के साथ अर्पिता खान की शादी में शामिल होने हैदराबाद में मौजूद थे। बहरहाल, इन बातों को देखते हुए लगता है कि आखिरकार बॉलीवुड के तीनों खान साथ- साथ हैं।


Click it and Unblock the Notifications












