बादशाह TO शहंशाह: बच्चन साहब से ये सारी 'सीख' ले रहे हैं शाहरूख?

शाहरूख खान किंग है। रोमांस के। बादशाह है फिल्मों के। और अमिताभ बच्चन शहंशाह हैं बॉलीवुड के। तो ज़रा सोचिए कि बादशाह को अगर शहंशाह बनना हो तो क्या करेगा। बिल्कुल ठीक शहंशाह के नक्शे कदम पर चलेगा। तो बस समझ लीजिए कि शाहरूख भी इंडस्ट्री में अब एक नई पारी खेलने को तैयार हैं। हर तरह से।

रावन, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर ने साबित कर दिया कि लोगों को शाहरूख से तो प्यार है पर अब उनकी फिल्मों में वो बात नहीं दिख रही है। लोगों को कुछ भी अलग नहीं लगा। और 50 साल के शाहरूख को रोमांस करते देखना भी अब उनकी लिस्ट में नहीं है। उनके पास सुशांत, अर्जुन, रणबीर, रणवीर का ऑप्शन है।

ऐसा ही पड़ाव बिग बी के भी करियर में आया था। जहां से उन्होंने बखूबी अपना रास्ता बदला। बस शाहूरूख ने भी यही सीख ले ली है। उनकी आने वाली सभी फिल्में हर लिहाज़ से अलग हैं। चाहे रईस का अल्पसंख्यक हो या फिर फैन का आम आदमी।
ALSO READ: FACTS: रात में दीवार तो सुबह शोले की शूटिंग करते थे अमिताभ बच्चन

वहीं शाहरूख ने बिग बी से एक और सीख ले ली है। अपने फैन्स के साथ हर तरह से जुड़े रहने की। बिग बी की तरह शाहरूख भी ट्विटर पर बहुत एक्टिव हो गए हैं। वो हर छोटी से छोटी बात की अपडेट करते रहते हैं। चाहे वो परिवार हो, काम हो या फिर मुंबई का ट्रैफिक जाम!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X