शाहरुख खान के ज़ीरो- साउथ में भी बंपर ओपनिंग की तैयारी, 5 फिल्मों के साथ क्लैश!
शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और बेहतरीन रिस्पॉस देखने को मिल रहे हैं। उत्तर भारत में तो फिल्म को लेकर क्रेज है ही। बता दें, फिल्म को चेन्नई में 67 स्क्रीन मिल चुके हैं। जबकि वहां जीरो दो और फिल्मों के साथ क्लैश कर रही है। दक्षिण भारत में भी जीरो को अच्छी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है।
[यहां पढ़ें- शाहरुख खान की लेटेस्ट इंटरव्यू]
शाहरुख खान की जीरो चेन्नई में मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन दोनों मिले हैं। इसके साथ चेन्नई में रिलीज हो रही है- Maari 2, Seethakaathi and Adanga Maaru. वहीं, दक्षिण भारत के दूसरे शहरों में जैसे बैंगलुरु और हैदराबाद में भी फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है। इन शहरों में फिल्म Antariksham and KGF के साथ क्लैश हो रही है। देखना दिलचस्प होगा कि इन फिल्मों के सामने उतर कर जीरो बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है।

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अधूरेपन को सेलिब्रेट करती है। दुनिया में कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता नहीं.. हर किसी में कुछ ना कुछ अधूरापन होता है और हमें उस अधूरेपन को सेलिब्रेट करना चाहिए। अब दर्शक फिल्म को प्यार देते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। यहां जानते हैं कैसा होगा जीरो का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications