'अबराम' से मिलने के बाद काफी खुश हुए अंकल 'अमिताभ'
बच्चों से बेहद प्यार करने वाले मेगास्टार अमिताभ बच्चन हाल ही में जूनियर शाहरूख यानी बेटे अबराम से मिलकर आये हैं जिसके बाद वह इस नन्ही मुलाकात को भूल नहीं पा रहे हैं। शायद बॉलीवुड के पहले सेलिब्रेटी हैं अमिताभ बच्चन जिनसे किंग खान ने अपने बेटे अबराम को मिलवाया है वरना करण जौहर और प्रियंका चोपड़ा अपने से अबराम से मिलने गये थे।
गौरतलब है कि अमिताभ और अबराम की मुलाकात शाहरूख के घर मन्नत पर ईद की पार्टी के दौरान हुई थी जहां अमिताभ सपरिवार पहुंचे थे। साल 2011 नवंबर में जब से अमिताभ दादू बने हैं तब से ही अमिताभ हर वह मौका खोजते रहते हैं जब वह अपनी पोती आराध्या के साथ समय बिता सके। अमिताभ की आंखों का तारा आराध्या अभी से ही दादू के गिफ्टों से मालामाल हो गयी है तो वहीं आमिताभ अक्सर अपने बेटी श्वेता नंदा के बच्चों के साथ भी खेलते देखे जाते हैं।
अबराम से मिलन की खुशी को अमिताभ ने फेसबुक पर शेयर किया है. अमिताभ ने लिखा है कि 'ईद मनाने के लिए शाहरुख के घर गया, शानदार शाम थी. उनके नए प्यारे बच्चे अबराम से मिला.' 'बच्चों के साथ कई सारे दोस्त और शुभचिंतक थे'। मालूम हो कि 27 मई को शाहरूख और गौरी के घर सैरोगेट चाइल्ड अबराम पैदा हुआ है जिसके जन्म को लेकर काफी सस्पेंस क्रियेट हो गया था।शाहरूख के ऊपर अपने तीसरे बच्चे के लिए लिंग परीक्षण का आरोप भी लगा था जो कि बाद में गलत साबित हुआ।


Click it and Unblock the Notifications












