अबराम को ईदी में मिले अमिताभ अंकल
सबको मालूम है कि शाहरूख खान ने अपने खूबसूरत बंग्ले मन्नत पर खास ईद की पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड जगत और मीडिया जगत के गणमान्य लोग शामिल हुए थे। ईद के मौके पर पर्दे पर रिलीज हुई किंग खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने जहां जोरदार स्पीड पकड़ी है वहीं ईद की पार्टी में शामिल होकर लोगों का दिल बाग-बाग हो गया।
लेकिन ईद के मौके पर ईदी तो किंग खान के नवजात बेटे अबराम को मिली वो भी बेहद अनमोल, जानना चाहते हैं क्या तो सुनिये अबराम को ईदी में मिले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन।
इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने ही फेसबुक पर दी है। अमिताभ ने लिखा है कि 'ईद मनाने के लिए शाहरुख के घर गया, शानदार शाम थी. उनके नए प्यारे बच्चे अबराम से मिला.' 'बच्चों के साथ कई सारे दोस्त और शुभचिंतक थे'।
मालूम हो कि 27 मई को शाहरूख और गौरी के घर सैरोगेट चाइल्ड अबराम पैदा हुआ है जिसके जन्म को लेकर काफी सस्पेंस क्रियेट हो गया था।शाहरूख के ऊपर अपने तीसरे बच्चे के लिए लिंग परीक्षण का आरोप भी लगा था जो कि बाद में गलत साबित हुआ।
आपको बता दें कि शाहरूख की ईद की पार्टी में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचे थे, इसके अलावा इस पार्टी में दिलीप कुमार, सायरा बानो, मुकेश अंबानी, अर्जुन रामपाल, ऋतिक रोशन और करण जौहर जैसे हिंदी सिनेमा जगत के काफी लोग शामिल हुए थे।
आईये आपको दिखाते हैं मन्नत में मनी ईद की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











