#Shoot PICS: सुपरस्टार 'खान'.. धड़ाधड़ खत्म कर रहे हैं शूटिंग.. धमाके की तैयारी!
शाहरूख खान- अनुष्का शर्मा ने इम्तियाज अली की फिल्म 'द रिंग' के पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर ली है। बता दें, फिल्म की शूटिंग प्रेग में चल रही थी। वहीं, अब सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग Amsterdam में शुरु हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग से कई तस्वीरें बाहर आई हैं.. और कोई शक नहीं कि यह काफी धमाकेदार होने वाला है।
कोई शक नहीं कि इन तस्वीरों में शाहरूख खान काफी हैंडसम दिख रहे हैं। जबकि अनुष्का का लुक अभी तक बाहर नहीं आया है। गौरतलब है कि फिल्म में शाहरूख एक पंजाबी टूरिस्ट गाइड बने हैं.. और अनुष्का एक गुजराती लड़की।
[शाहरूख खान करेंगे आगाज़.. अजय देवगन अंत.. ईद है सलमान के नाम!]

कुछ ही समय पहले शाहरूख खान ने फिल्म का प्लॉट बताते हुए ट्विटर पर लिखा था कि.... इम्तियाज़ की अगली फिल्म का प्लॉट - 'तुम मुझमें इस कदर गुम हो गए कि मैं अपने और तुम्हारे दो छोर ढूंढ ही ना पाउं!'
बहरहाल, इम्तियाज़ अली तमाशा के बाद काफी कन्फ्यूजन में थे और ऐसे में इस फिल्म को लेकर उनकी मदद की शाहरूख खान ने। दोनों मिलकर फिल्म की कहानी, किरदार और ट्रीटमेंट पर बात कर रहे थे। वैसे भी शाहरूख खान अपनी हर फिल्म की स्क्रिप्टिंग में जुड़े होते हैं।
फिल्म का नतीजा तो अगले साल ही हमारे सामने आ पाएगा। बता दें, इम्तियाज अली की यह फिल्म साल 2017 के क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।
हालांकि अफवाह था कि फिल्म 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज होगी.. और अक्षय कुमार- नीरज पांडे की फिल्म 'क्रैक' से क्लैश करेगी। लेकिन इस गलत साबित कर दिया गया।
शाहरूख खान इस फिल्म में तीसरी बार अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले जब तक है जान और रब ने बना दी जोड़ी में दर्शक उन्हें काफी पसंद कर चुके हैं। अब देखना है कि तीसरी बार दोनों मिलकर क्या कमाल करते हैं।
बता दें, पहले अफवाह थी कि यह देवआनंद की फिल्म 'गाइड' की रीमेक है। लेकिन इम्तियाज अली ने इसे गलत बताया है। लेकिन यह एक इंटेंस लव स्टोरी है।
फिल्म शूटिंग के दौरान फैंस के साथ सेल्फी खिंचाते शाहरूख खान.. कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications









