रोहित या अजय शाहरूख ने किसके लिए मांगी दुआ?
पिछले साल 13 नवंबर 2012 को फिल्म की रिलीज को लेकर शाहरूख खान और अभिनेता अजय देवगन के बीच खासा विवाद हुआ था। क्योंकि दोनों ही सितारों की फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही थी। मामला था यश चोपड़ा की अंतिम फिल्म जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार की रिलीज को लेकर। दोनों ही फिल्में दिवाली पर रिलीज हुई थीं।
लेकिन सन ऑफ सरदार के निर्माता अजय देवगन ने यशराज बैनर पर आरोप लगाया था कि वह लोग उनकी फिल्म रिलीज पर रोड़ा अटका रहे हैं जिसके कारण मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। अजय तो कोर्ट भी चले गये थे। लेकिन काफी जदोजहद के बाद फिल्में रिलीज हुईं एक दिन और सौ करोड़ की कमाई भी कर डालीं लेकिन इस झगड़े के कारण दोनों सितारों के बीच में काफी दूरी आ गयी थी।
लेकिन लगता है कि अब किंग खान को सबकुछ भूलकर फिर से अजय के शुभचिंतक बनना चाहते हैं। क्योंकि शाहरूख ने ऊपर वाले से दुआ मांगी है कि निर्देशक रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म 'सिंघम 2' उनकी 'चेन्नई एक्सप्रेस' को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दे औऱ एक नया कीर्तिमान बनाये यानी की 'सिंघम 2' एक बड़ी हिट हो।
गौरतलब है कि 'सिंघम 2' में लीड रोल अजय देवगन कर रहे हैं। 'सिंघम 2' साल 2011 में आयी फिल्म 'सिंघम' की सीक्वेल है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए किंग खान ने कहा कि "मैं दुआ करूंगा कि इंशाअल्लाह उनकी (रोहित शेट्टी) आगामी 'सिंघम 2' फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से बढ़कर व्यवसाय करे चूंकि वह इसके काबिल हैं।"
अब यह दुआ रोहित के लिए थी या फिर अजय देवगन के लिए, यह तो शाहरूख ही जाने लेकिन इतना कहा जाता है कि किंग खान की दुआ में काफी दम होता है देखते हैं कि इस बार उनकी दुआ रोहित और अजय के लिए ऊपर वाला कबूल करता है कि नहीं।
आपको बता दे्ं कि शाहरुख ने नामी फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी संग पहली बार 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले सप्ताह में ही न केवल सौ करोड़ रुपये कमा लिए, बल्कि महज दो सप्ताह में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












