बेटी सुहाना का प्रेमी पापा शाहरूख खान जैसा..
शाहरूख के पांव इन दिनों जमीं पर नहीं है क्योंकि उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने बॉक्सऑफिस पर कमाल कर दिया है। फिल्म की सक्सेस से बेहद खुश किंग खान अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने चाहने वालों के प्यार को देते हैं। शाहरूख के लिए लोगों की भावनाएं और प्यार खासा महत्व रखते हैं तभी तो वह पर्दे पर प्यार की बेहद खूबसूरत परिभाषा गढ़ पाते हैं।
निजी जिंदगी में भी किंग खान एक बेहद ही लविंग हसबैंड और केयरिंग पापा है। हाल ही में तीसरे बच्चे के पिता बने शाहरूख खान को अपनी बेटी सुहाना से खासा लगाव है। 13 साल की बेटी सुहाना के लिए वह केवल अच्छे पापा ही नहीं बल्कि सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। इसलिए शाहरूख ने कहा है कि अब उनकी बेटी बड़ी हो रही है इसलिेए अगर उसका कोई ब्वॉयफ्रेंड हो तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि उनकी बेटी का ब्वॉयफ्रेंड बिल्कुल उनके जैसा ही होना चाहिए, उन्ही की तरह लविंग, केयरिंग जो उनकी बेटी को पूरी तरह से सुरक्षित और दुलार के साथ रख सके।
किंग खान ने कहा कि इसलिए मैं अपनी बेटी सुहाना को कहूंगा कि जब भी अपने लिए बॉयफ्रेंड की तलाश करो तो मेरे जैसा लड़का ही देखना। शाहरूख ने हंसते हुए कहा कि हां मेरे अंदर एक बहुत बड़ी बुराई है भी कि मुझे गुस्सा आ जाता है तो मैं सुहाना से कहूंगा कि तुम्हारे ब्वॉयफ्रेंड में बस मेरा एक यही अवगुण नहीं होना चाहिए। किंग खान ने जब मैं यह बात अपनी बेटी से कह सकता हूं तो मैं यह बात सारी लड़कियों से भी कह सकता हूं।
शाहरूख खान ने कहा कि मां-बाप को चाहिए कि वह अपने बड़े हो रहे बच्चों चाहे वह लड़का हो या लड़की उसके दोस्त बनें ताकी उनके बच्चे अपने दिल की हर बात उनसे शेयर कर पाये औऱ कहीं भी भटके नहीं औऱ ना ही गलत दिशा की ओर अग्रसर हों।
आईये आपको दिखाते हैं शाहरूख-सुहाना की अनदेखी तस्वीरें....


Click it and Unblock the Notifications











