टीवी जर्नलिस्ट बनेंगे शाहरुख खान? आर माधवन के साथ इस फिल्म से करेंगे दमदार वापसी
सुपरस्टार शाहरुख खान की अगली फिल्म के लिए उनके फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी ही वो किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगे। ऐसे में कोई भी ऐसी खबर सामने आती है जिसमें शाहरुख खान की फिल्म को लेकर कोई अपडेट होती है तो किंग खान के फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं। ऐसी ही एक खबर इस समय चर्चा में हैं।
पता चला है कि सुपरस्टार शाहरुख खान.. आर माधवन के साथ मिलकर एक तगड़ा धमाका करने वाले हैं। स्पॉटबॉय की एक खबर की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान एक टीवी पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म का नाम राकेट्री होगा। इसके अलावा ये भी पता चला है कि फिल्म एक बायोपिक होगी। ये बायोपिक मशहूर वैज्ञानिक रॉकेट्री नंबी नारायण के जीवन पर आधारित होने वाली हैं।
Trailer- रिलीज हुआ आश्रम 2 का दमदार ट्रेलर- अपराध, राजनीति और हवस का गंदा खेल


Click it and Unblock the Notifications











