Trailer- रिलीज हुआ आश्रम 2 का दमदार ट्रेलर- अपराध, राजनीति और हवस का गंदा खेल

बॉबी देओल ने हाल ही में धमाकेदार वेब सीरीज आश्रम से तगड़ा धमाका किया था और लोगों ने इस सीरीज को काफी प्यार दिया था। इस सीरीज में बॉबी देओल का अभिनय और निगेटिव किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन अब एक और तगड़ा धमाका हुआ है क्योंकि आज आश्रम सीरीज के दूसरे सीजन का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। लोगों को इसका काफी समय से इंतजार था।

बॉबी देओल इस ट्रेलर में काफी शानदार किरदार में नजर आ रहे हैं पहले पार्ट से ज्यादा दमदार उनकी छवि लग रही है। बाबा निराला काशीपुरवाले की भूमिका में बॉबी देओल हर वो काम करते नजर आ रहे हैं जो कि एक महात्मा शायद ही सोचता होगा।

aashram , trailer, bobby deol, आश्रम, ट्रेलर, बॉबी देओल

आश्रम का सीजन वन खत्म होने के बाद से लोग इंतजार कर रहे थे और दूसरा सीजन वहीं से शुरु हुआ है। इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि बॉबी देओल का किरदार और भी बड़ा हो गया है और पूरे देश में उनका डंका बज रहा है।

इस सीन में ये भी दिखाया जाता है कि उनके खास दोस्त भोपा से भी उनकी अनबन हो जाती है। इसके अलावा ट्रेलर में क्राइम, राजनीति और हवस का भी गंदा खेल दिखाया गया है..

जो कि लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। इतना तो तय है कि इसका दूसरा सीजन धमाका करने वाला है। आश्रम 2 एमएक्स प्लेयर पर 11 नवंबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X