शाहरूख के दिल में ना सही घर में रह सकती हैं हसीनाएं..
जी हां सही सुना आपने.. कि शाहरूख के दिल में ना सही घर में रह सकती हैं हसीनाएं.. । दरअसल ऐसा इसिलए कहना पड़ रहा है क्योंकि शाहरूख खान शादी-शुदा और तीन बच्चों के पिता है और अपनी पत्नी औऱ बच्चों को दिलों-जान से प्यार करते हैं, ऐसे में कोई लड़की कैसे उनके दिल में रह सकती है? लेकिन जो किंग खान से प्यार करती है वह उनके घर में आराम से रह सकती है बशर्ते कि वह घर का किराया 2 से 3 लाख देने की कूबूत रखती हो।
नहीं-नहीं यहां बात शाहरूख के बंग्ले मन्नत की नहीं बल्कि उनके पूराने घर की हो रही है जो कि मुंबई के बांद्रा में स्थित है। जिसे शाहरूख ने अपनी पहली फिल्म दीवाना की रिलीज से पहले खरीदा था। सुनने में आया है कि किंग खान अपने इस लकी बंग्ले की देख-रेख के लिए इसे किराये पर उठाना चाहते हैं।
चूंकि इस घर के बाद ही शाहरूख को शौहरत और खुशियां मिली थी इसलिए बादशाह खान इस बंग्ले को बेचना नहीं चाहते हैं। इसलिए उन्होंने एक प्रापर्टी डिलर से मिलकर बंग्ले को किराये पर उठाने की बात कही है, जिसके लिए एक अंग्रेजी न्यूजपेपर में इ्स्तीहार भी दे दिया गया है।
कहा जा रहा है कि किराया देने वाले को पहले 15 लाख रूपये एडवांस में देने होगे और मकान का किराया 2-3 लाख रूपये। गौरतलब है कि मुंबई के बांद्रा के सेंटर रोड पर श्री अमृत अपार्टमेंट्स हैं, इसके सातवें फ्लोर पर है किंग खान का फ्लैट है जो कि तीन बेडरूम का है। फ्लैट के साथ छत भी है इसलिए इसका लुक काफी अच्छा है।
फिलहाल तो अभी तक किसी ने भी किराया देने की बात नहीं कही है लेकिन किंग खान के क्रेजी हसीनाएं ज्यादा होती है इसलिए फिल्मी पंडितों का अनुमान है कि इस फ्लैट को खरीदने के लिए कोई पैसेवाली हसीना ही आगे आयेगी देखते हैं पंडितों का यह अनुमान कितना सही साबित होता है?


Click it and Unblock the Notifications
