आज मुंबई में होगा शाहरूख के कंधे का ऑप्रेशन

एक बार फिर से आप सबके चहेते शाहरूख खान अपने कंधे के दर्द की वजह से काफी परेशान हैं जिसके लिए कहा जा रहा था कि उन्हें लंदन जाना पड़ेगा लेकिन अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण शाहरूख को लंदन जाने के लिए वक्त नहीं मिल पा रहा था लेकिन अब उनकी इस समस्या का समाधान हो गया है।

अब किंग खान को अपने कंधे की सर्जरी के लिए लंदन नहीं जाना होगा बल्कि उनका इलाज अब मुंबई के लीलावती अस्पताल में ही होगा और यही पर उनके कंधे की सर्जरी भी होगी, जिसे कि डॉक्टर संजय देसाई भी करेंगे। और कुछ मीडिया तंत्र की मानें तो किंग खान के कंधे की सर्जरी आज ही हो सकती है।

मालूम हो कि पिछले काफी समय से कंधे के दर्द से शाहरूख मियां तकलीफ में हैं। एक बार पहले भी उनकी सर्जरी हो चुकी है लेकिन फिर से उन्हें दर्द शुरू हो गया है। लेकिन पहले आईपीएल मैंचों और बाद में अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग के कारण उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब उनकी परेशानी आधी हो गयी है क्योंकि उन्हें इलाज के लिए अब सात समंदर पार नहीं जाना होगा।

और उनका इलाज उनके ही शहर मुंबई में हो रहा है। आईपीएल का दंगल का जहां खत्म हो चुका हैं वहीं फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग भी खत्म हो गयी है। इसलिए शाहरूख ने सर्जरी के लिए वक्त निकाला है। मालूम हो कि किंग खान को सर्जरी के एक महीने बाद तक बेड रेस्ट करना होगा।

इसलिए शाहरूख चाहते हैं कि ऑप्रेशन कराने से पहले उनकी फिल्म से जुड़े हर जरूरी काम पूरे हो जायें इसलिए वह इन दिनों रात-दिन एक किये हुए थे। अब अगर आज शाहरूख की सर्जरी होती हैं तो वह जून के अंतिम सप्ताह में अपनी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में आराम से शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी हैं। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं जबकि फिल्म के निर्माता खुद शाहरूख मियां हैं। इसलिए और भी ज्यादा शाहरूऱ अपनी फिल्म के लिए परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X