दीपिका ने शाहरूख से किया इजहार ए मोहब्बत
हैरान हो गये ना कि आखिर दीपिका पादुकोण को अचानक क्या हो गया तो सुनिए उन्हें हुआ कुछ नहीं क्योंकि उनका अंदाज ही कुछ ऐसा है कि वह जिसके साथ काम करती हैं उनसे उनको प्यार हो जाता है। कुछ ऐसा ही प्यार हुआ उन्हें चेन्नई एक्सप्रेस के सेट पर अपने कोस्टार शाहरूख खान और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ। जिसका वर्णन उन्होंने ट्विटर पर किया है।
दीपिका ने लिखा है कि चेन्नई एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म हो गयी.. लेकिन मुझे सेट बहुत याद आयेगा। यह मेरा प्रेम हैं शाहरूख और रोहित के लिए। मालूम हो कि दीपिका और शाहरूख के अनबन की खबरें पिछले दिनों आयी थीं तो हो सकता है कि दीपिका ने यह सब कुछ जानबूझकर लिखा हो ताकि लोग अब उनके झगड़े की नही प्यार की खबरें बनायें।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खबर आयी थी कि दीपिका अपनी फिल्म यह जवानी है दीवानी के प्रमोशन के लिए विदेश जाना चाहती थीं लेकिन उन्हें किंग खान यानी शाहरूख ने मना कर दिया क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि दीपिका के देश से बाहर जाने से उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट चेन्नई एक्सप्रेस पर असर पड़े जिसमें दीपिका उनकी हिरोईन हैं।
जिस पर दीपिका ने कहा था कि यह सब फालतू की बकवास हैं। शाहरूख खान काफी सीनयर और प्रोफेशनल एक्टर हैं साथ ही वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। वह इस तरह की फालतू बातें क्यों करेंगे? मैं उनसे अपनी फिल्म के बारे में कभी भी बात कर सकती हूं। वह एक अच्छे आदमी है , वह मुझे मना क्यों करेगें? इन्ही सब कारणों से शायद दीपिका मैडम ने अपना प्यार उमड़ा दिया है। शायद इसलिए ही वह काफी स्मार्ट एक्ट्रेस कही जाती हैं।
आईये तस्वीरों में देखते हैं दीपिका का शाहरूख-शेट्टी प्रेम..


Click it and Unblock the Notifications











