शाहरुख खान पर दो लाख का जुर्माना!
टेंशन मत लीजिये, शाहरुख खान को पुलिस नहीं पकड़ के ले गयी जिसका जुर्माना 2 लाख है। बल्कि ये वो जुर्माना है जो शाहरुख खान द्वारा अपने बंगले के बाहर बनाए गये रैंप पर लगाया गया है। असल में बीएमसी ने आकर इस रैंप को तो तोड़ दिया लेकिन अब सरकार को इस तोड़ फोड़ में जो पैसा लगा है वो वापस चाहिए, इस वजह से शाहरुख खान को अब बीएमसी को पैसे लौटाने होंगे जिसकी रकम 2 लाख के करीब है।
आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान के घर के बाहर बने रैंप को लेकर आस पास के नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि इस रैंप के चलते अक्सर रोड पर जाम लग जाया करता है। शाहरुख खान ने ये रैंप अपनी वैनिटी वैन को खड़ा करने के लिए बनवाई थी।
लोगों की शिकायतों के चलते बीएमसी ने इस मामले को गंभीरता से लिया और शाहरुख खान के घर के बाहर बने इस गैरकानूनी रैंप को तोड़ दिया। इस दौरान करीबी 1 लाख 93 हजार का खर्चा हुआ और अब शाहरुख खान को ये पैसे भरने होंगे।
फिल्हाल शाहरुख खान की तरफ से इस खबर को लेकर किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। वैसे भी शाहरुख खान के लिए ये रकम तो बेहद मामूली है। तो उन्हें किसी तरह का एतराज तो होना ही नहीं चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












