Awww..अब भरी सभा में शाहरूख होंगे नीलाम!

[टेलीविजन] 'सबसे शाणा कौन' में लोगों को शाहरूख खान के अलग अलग रूप और मस्ती देखने को मिल रहे हैं। कभी शाहरूख किसी की टांग खिंचते हैं तो कभी खुद कभी साड़ी में नजर आते हैं। बहरहाल, एक बार फिर यहां कुछ अनोखा होने वाला है। जी हां, इस शो में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान की बोली लगने वाली है।

shahrukh khan

अब तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम के लिए क्रिकेटरों को खरीदने वाले शाहरुख खान ने टीवी शो 'इंडिया पूछेगा सबसे शाणा कौन?' के एक एपीसोड में खुद को नीलामी के लिए पेश कर दिया। आपको बता दें, सोमवार को आने वाले इस एपिसोड में प्रतिभागियों के तौर पर युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा और मनीष पांडे नजर आएंगे। जिन्हें शाहरूख ने खुद को खुद की बोली लगाने के लिए आमंत्रित किया।

शाहरुख ने खुद को नीलामी के लिए पेश करते हुए कहा, 'आप लोगों को पता है कि मैं बहुत ही महंगा हूं। तो यदि आपको मेरी बोली लगानी हो, तो क्या कहेंगे।' बहरहाल, यह सब जानकर आप भी समझ गए होंगे कि शो कितना दिलचस्प होने वाला है। खासकर शाहरूख की नीलामी दर्शकों को खासा लुभाने वाली है। वहीं, इस नीलामी में मजेदार यह रहा कि नीलामी शुरू तो काफी ऊंची बोली से हुई, लेकिन जल्द ही बोली औंधे मुंह आ गिरी।

पढ़ें- PICS:शाहरूख संभालते रह गए अपनी साड़ी का पल्लू!

सूत्र के अनुसार पहले युवराज ने 150 करोड़ रुपये की बोली से शुरुआत की, लेकिन अपनी ही बोली को नीचे लाते हुए उन्होंने उसे 125 करोड़ रुपये कर दी। इतना ही नहीं, रॉबिन ने कीमत में गिरावट में तड़का लगाते हुए इसे और नीचे लाकर 110 करोड़ रुपये की बोली लगाई। यह देखते हुए बीच में ही शाहरुख ने कहा, 'यह नीलामी उल्टे पांव क्यों जा रही है। आप मुझे बता दीजिए कि सबसे कम कीमत क्या है।'

बहरहाल, यह एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है। तो फिर देर किस बात की.. आपको बता दें, यह सोमवार को एंड टीवी पर आने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X