..................... Shahrukh Khan takes to books on Gautam Buddha to be calm - Hindi Filmibeat

आखिर क्यों खोज रहे हैं शाहरूख शांति?

बॉलीवुड के सबसे पैसे कमाने वाले हीरो शाहरूख खान को इन दिनों शांति की तलाश है , तभी तो वो आजकल भगवान बुद्ध पर लिखी किताबें और उनके संदेश को पढ़ने में जुटे हैं।

इस बात का खुलासा खुद शाहरूख ने ट्विटर पर किया है। शाहरूख ने ट्विट किया है कि गौतम बुद्ध पर लिखी गई किताबों का पूरा सेट मंगवाया है। इनको पढ़ने के लिए उत्साहित हूं और इससे मन को भी शांति मिलेगी।

शाहरूख खान के पिछले दिन काफी थकाऊ भरे रहे हैं, पहले फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग पूरी करना फिर आईपीएल मैच, इसलिए शाहरूख खान अब कुछ दिन रेस्ट करना चाहते हैं।

मालूम हो कि किंग खान की टीम केकेआर ने आईपीएल 7 के कप पर कब्जा कर लिया है। जिसके लिए कोलकाता में उनका भव्य स्वागत हुआ है। जिसके लिए भी किंग खान ने अपनी बातें शेयर की हैं।

शाहरूख ने ट्विट किया है कि "इतना ज्यादा प्यार पाकर मैं भावविभोर हो गया हूं। लगता है कि लोगों के चेहरे पर इस मुस्कान के लिए मैं अपना सब कुछ न्यौछावर कर दूं।"

मालूम हो कि दिवाली पर रिलीज होने वाली किंग खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का प्रमोशन बहुत जल्द शुरू होने वाला है। फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण की जोड़ी है। फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका निभायी है। फिल्म की निर्देशक फराह खान है तो फिल्म के निर्माता खुद शाहरूख खान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X