मोदी बने पीएम तो मुल्क छोड़ दूंगा..वाला ट्विट मैंने नहीं किया: शाहरूख खान
किंग खान ट्विट किया जिस विशेष टिप्पणी की बात की जा रही है उसके बारे में मैं बता दूं कि वो टिप्पणी मैंने की ही नहीं है। आज देश ने किसी एक व्यक्ति पर भरोसा जताया है इस लिए उस व्यक्ति को जनादेश मिल गया है। भारत मजबूत हो और विकास के पथ पर आगे बढ़े मेरी केवल यही ख्वाहिश है और जो बातें फालतू की हो रही हैं उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं हैं।
दरअसल भारत छोड़ने वाला ट्विट शाहरूख खान ने नहीं बल्कि कमाल खान ने किया था जो कि अपना शार्टनेम केआरके लिखते हैं, जिसकी वजह लोगों को SRK और KRK के बीच में कन्फ्यूजन हो गया।
विवादित एक्टर कमाल खान को इस कन्फ्यूजन में बहुत मजा आया, उन्होंने इस बात का काफी फायदा उठाया और मजे लेते हुए बोला कि अपने वादे के मुताबिक मैं हमेशा लिए भारत छोड़कर जा रहा हूं। मुझे नहीं पता एसआरके (शाहरुख) और अन्य अपना वादा निभाते हैं, लेकिन मैं निभा रहा हूं।
मालूम हो कि कमाल खान अपने कामों की वजह से कम अपने विवादित ट्विट की वजह से काफी चर्चित रहते हैं। उन्होंने इससे पहले सन्नी लियोन के नाम पर काफी अश्लील ट्विट किये थे जिससे नाराज होकर सन्नी ने कमाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी।


Click it and Unblock the Notifications












