'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद शाहरूख लेंगे लंबा ब्रेक
साल 2013 शाहरूख के लिए काफी लकी रहा है जहां उनकी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने सफलता के सारे कीर्तिमान तोड़ दिये वहीं उन्हें इस साल फिर से बेटे का बाप बनने का गौरव प्रदान हुआ है। लेकिन अगस्त में चेन्नई एक्सप्रेस की रिलीज के बाद किंग खान ने जरा भी आराम नहीं किया औऱ अपनी दोस्त फराह खान के प्रोजेक्ट हैप्पी न्यू ईयर में व्यस्त हो गये जिसके लिए उन्हें कई घंटो तक दुबई में शूटिंग करनी पड़ी है।
इसलिए किंग खान ने कहा है कि वह हैप्पी न्यू ईयर के बाद एक लंबा ब्रेक लेंगे और परिवार के साथ छुट्टियां बितायेंगे। शाहरूख ने कहा कि उनके पास मनीष शर्मा, राहुल ढोलकिया, अनुराग कश्यप, आर बाल्की जैसे काफी निर्माता-निर्देशकों के ऑफर हैं लेकिन अभी उन्होंने किसी को हां नहीं बोला है लेकिन जब भी बोलेंगे वह जरूर सबको बता देंगे। फिलहाल तो वह फराह की फिल्म के बाद थोड़ा आराम करना चाहते हैं।
'हैप्पी न्यू ईयर' को फराह खान निर्देशित कर रही हैं। शाहरुख के साथ 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' के बाद यह उनकी तीसरी फिल्म है। फिल्म में शाहरूख के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी भी अहम रोल में हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मालूम हो कि दीपिका ने अपने अभिनय की शुरूआत फराह की ही फिल्म से की थी।
shahrukh khan happy new year farah khan abhishek bachchan deepika padukone शाहरूख खान हैप्पी न्यू ईयर फराह खान अभिषेक बच्चन दीपिका पादुकोण


Click it and Unblock the Notifications
