VIDEO: शाहरूख खान का 'स्पेशल' मैसेज.. पाकिस्तानी फैंस के नाम

[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान बॉलीवुड के बादशाह यूं ही नहीं हैं, बल्कि दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस ने उन्हें यह टैग दिया है। जहां बाकी देशों में शाहरूख खान की फैन फॉलोइंग गजब की है, वहीं अपना पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इस दिवानगी से अलग नहीं है।

इसी दिवानगी को देखते हुए शाहरूख ने पाकिस्तान के फैंस को एक स्पेशल मैसेज दिया है। जी हां, रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पाकिस्तान में भी रिलीज होगी।

इस मौके पर शाहरूख ने एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया है, जहां वे अपने फैंस से दिलवाले देखने की बात कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में 'दिलवाले' शाहरूख ने कमाए करोड़ों 'दिल'.. और हो गए सलमान से लेकर रजनीकांत सब पीछे!

शाहरूख कहते हैं- 'Hi, everybody, मैं शाहरूख खान, सभी पाकिस्तानियों को मेरा सलाम.. इस दिसंबर हमारी फिल्म दिलवाले आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.. जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.. मुझे उम्मीद है कि आपको फिल्म बेहद पसंद आएगी, क्योंकि दिलवाले जैसे कोई नहीं..

दिलवाले के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और कोई शक नहीं कि इसका अहम कारण है शाहरूख- काजोल की जोड़ी। 5 सालों के बाद यह जोड़ी साथ आ रही है, जिसे फैंस बेपनाह प्यार करते हैं। यहां देखते हैं शाहरूख खान का मैसेज-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X